उत्तराखंड में ऐसे भी है शिक्षक जो अपनी ही छात्राओं को भेजता है ऐसे मैसेज

हरिद्वार, छात्राओं को व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने के आरोपित शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

 

 

 

 

 

इंटर भल्ला कालेज हरिद्वार द्वारा नगर कोतवाली में अध्यापक सुनील कुमार द्वारा छात्राओं का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच नगर निगम आयुक्त से कराने पर आरोपों की पुष्टि होने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था व मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने शहर कोतवाल अजय सिंह को टीम गठित कर विवेचना के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

विवेचना कर रही पुलिस टीम ने प्रिंसिपल व अन्य अध्यापकों के बयान लिए। बयान में आरोपों को सही पाया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित शिक्षक छिपता घूम रहा था। पुलिस ने आरोपित को उसकी बहन के सहारनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता