Breking यहाँ फैक्ट्री में लगी भीषण आग भाग कर जान बचाई कर्मचारियों ने

0
ख़बर शेयर करें -

Breking यहाँ फैक्ट्री में लगी भीषण आग भाग कर जान बचाई कर्मचारियों ने

 

 

 

हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी शक्ति एंटरप्राइजेज में आज सुबह शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

आनन-फानन में कंपनी में मौजूद कर्मचारियों को बाहर की ओर निकाला गया दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही समय चलते आग की सूचना अग्निशमन अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया सिडकुल स्थित सेक्टर 5 में शक्ति एंटरप्राइजेज एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी में सुबह आग लगने की सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में आग लग गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

सिडकुल से ही दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। जब मालूम हुआ कि आग ज्यादा है तो दो गाड़ियां और मायापुर से भेजी गई अब आग पूरी तरह काबू में है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *