Big breaking :- प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

 

Big breaking :-देहरादून। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

 

 

 

 

शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में भर्ती को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसलिए सरकार इन स्कूलों में नियुक्तियों के लिए कोई पारदर्शी विकल्प तलाश रही है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में इसके लिए समिति गठित की गई है।

 

 

 

 

 

सरकार ने पहले निर्णय लिया गया था कि भर्ती के लिए चयन आयोग का गठन किया जाएगा, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घपले सामने के बाद समिति अब नया विकल्प तलाश रही है।

 

 

 

 

इस बीच विभाग ने प्रदेश भर के इन स्कूलों में होने वाली भर्ती पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *