संकुल स्तरीय क्विज में जूनियर हाईस्कूल बागपाली प्रथम

0
ख़बर शेयर करें -

 

संकुल स्तरीय क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बागपाली प्रथम। संकुल दन्या में संकुल स्तरीय जूनियर वर्ग की क्विज व “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

जिसमें संकुल दन्या के अंतर्गत संचालित तीन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग की क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बागपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

वहीं प्राथमिक वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में प्राथमिक थली व चित्रकला में प्राथमिक दन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय व बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सी आर सी प्रताप रौतेला,प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत,हरीश जोशी,विभूति शाह,भुवन राम, अजय वर्मा,जय प्रकाश आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *