सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कालेज में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

0
ख़बर शेयर करें -

सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कालेज बागेश्वर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद बागेश्वर द्वारा अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू नगरकोटी ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर तीनों विकास खण्डों में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसमें बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा रहा है

 

 

 

 

 

 

तथा मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है एवं महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं जैसे नन्दा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं वन स्टॉप सेन्टर आदि की जानकारी दी गयी।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में डॉ0 सुमीता जोशी, महिला चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बागेश्वर द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान की। अंजू पाण्डे अधिवक्ता वन स्टॉप सेन्टर द्वारा महिला अधिकारों, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा आदि की जानकारी दी गयी।

 

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र असवाल ने कहा कि वर्तमान में विशेष रूप से छोटी बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी देना आवश्यक है एवं महिलाओं को यदि उनके अधिकारों की जानकारी हो तो उनके साथ घटित होने वाले अपराधों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक पीएमएमवीवाई द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बागेश्वर की छात्राओं का हीमोग्लोबिन भी चैक किया गया।

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर चन्द्रकला राज महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केन्द्र, शिक्षक स्टाफ सहित 100 से अधिक बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *