यहाँ शर्मसार कर दिया इस भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करके गर्भवती बना दिया

 

 

हिमाचल प्रदेश में भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपमंडल धर्मशाला के तहत आते क्षेत्र में इस भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करके गर्भवती बना दिया था।

 

 

 

 

आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस थाना नगरोटा बगवां से की गई है। यह गिरफ्तारी दुष्कर्म के बाद पीड़िता के नवजात बच्चे और आरोपी भाई के डीएनए के मिलान के बाद हुई है।

 

 

 

 

 

अभी तक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसके चलते पुलिस थाना में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिस समय यह मामला दर्ज हुआ था, उस समय पीड़िता आठ माह की गर्भवती थी।

 

 

 

 

अपने साथ हुए उस कृत्य के कारण पीड़िता की दिमागी दशा भी काफी बिगड़ चुकी थी। इसके चलते पुलिस को कोई भी बयान नहीं दे सकी थी। इसके बाद युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका डीएनए उसके भाई के डीएनए से भी मिलाया गया। इसमें आरोपी का मिलान हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

 

पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी
आरोपी को शनिवार को धर्मशाला में दंडाधिकारी बसंत लाल वर्मा की अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसकी पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

 

 

 

Advertisement