काम की खबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 स्नातक पाठ्यक्रमों का दाखिला शुरू

 

 

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए चल रही स्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया में आज से दाखिले का दूसरा चरण शुरू होने वाला है।

 

 

 

 

 

दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए यह चरण सबसे अहम है क्योंकि इसमें उन्हें कॉलेज और प्रोग्राम संयोजन का चयन करना है।

 

 

 

 

 

डीयू में स्नातक स्तरपर दाखिले इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्मय से हो रहे है। डीयू में सीएसएएस 2022 (एलेकेशन कम एडमिशन पोलिसिस) के माध्यम से होने है। इस वर्ष डीयू के 67 कॉलेजों,विभागों,केंद्रो में 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले दिए जाने है,जिनमें बीए प्रोग्राम के लिए 206 संयोजन (कंबिनेशन) शामिल है।

 

 

 

 

 

 

सीएसएएस 2022 तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में डीयू में आवेदन करना है जो पूरा हो चुका है,दूसरे चरण में वरीयता भरना है जिसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है और तीसरे चरण में सीट आवंटन-सह-प्रवेश होगा।

 

 

 

 

सीएसएसस का दूसरा चरण में उम्मीदवारों को अपने प्रोग्राम और कॉलेज संयोजन का चयन करना होगा और अपनी वरीयताएं भरनी होगी। प्रोग्राम और कॉलेज संयोजन के चयन का क्रम भी सीटों के आवंटन के लिए वरीयता क्रम का निर्धारण करेगा। इसलिए उम्मीदवार को वरीयता क्रम में प्रोग्राम और कॉलेज संयोजनों की वरीयता को ध्यान से प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

अंत में उम्मीदवारों को वरीयता भरने के चरण के अंतिम दिन पर या उससे पहले सबमिट पर क्लिक करके प्रोग्राम और कॉलेज संयोजनों के लिए वरीयता क्रम की पुष्टि करनी होगी। समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रोग्राम और कॉलेज संयोजन वरीयता सूची के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

Advertisement