भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बागेश्वर में हुआ स्वागत

0
ख़बर शेयर करें -

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहलीबार बागेश्वर ज़िले के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

 

 

 

 

यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम बस स्टेशन स्थित उन्होंने गाँधी पार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया भाजपा जिलाकार्यालय जाएंगे

 

 

 

 

वहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे उनके साथ सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक व दर्जाधारी मंन्त्री शेर सिंह गढ़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

इसके बाद उन्होनें जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर यह शिविर आयोजित किया गया। इसके बाद भाजपा जिलाकार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की।

 

 

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को त्याग प्रेरणा, देशभक्ति के रूप में मनाया जा रहा है। मोदी ने पूरे विश्व में देश का जो मान बढ़ाया है वह किसी से छुपा नहीं है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय मंडलसेरा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा बागेश्वर से उन्हें विधानसभा से भी अच्छे मत लोकसभा में मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *