विधानसभा भर्ती मामले में गठित कमेटी से में संतुष्ट नहीं हूँ -करन महरा

0
ख़बर शेयर करें -

 

विधानसभा भर्ती मामले में गठित कमेटी को लेकर कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह इस कमेटी से संतुष्ट नहीं हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मामलों पर या तो विधानसभा हस्तक्षेप कर सकती है या फिर सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट हस्तक्षेप कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भर्ती मामले की जांच रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों द्वारा करवाई जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

यह कैसे मुनासिब है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान मीडिया में भी बयान आ रहे हैं जिससे यह मालूम होता है कि जांच में कहीं ना कहीं त्रुटियां हैं और जांच की जानकारी लीक हो रही है। उन्होंने कहा कि डीके कोटिया राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन है

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

 

जबकि अवेंद्र नयाल लोक सेवा आयोग अभिकरण के सदस्य हैं। करण महारा ने आगे कहा कि इस कमेटी के जो सदस्य हैं वह सरकार के अधीन काम कर रहे हैं तो इनसे कैसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस मांग करती है कि इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाई जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *