Big breaking :- अब गंगोत्री ,यमुनोत्री धाम को रेल लाइन से जोड़ने की योजना

 

देहरादून रेल विकास निगम लिमिटेड ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम को रेल लाइन से जोड़ने की योजना बनाई है।

 

 

इसके लिए कई बार के सर्वेक्षण और तकनीक चर्चा के बाद 121.76 किमी लंबी रेलवे के सिंगल ट्रेक के लिए 30 हजार करोड़ की फाइनल डीपीआर रेलवे बोर्ड दिल्ली भेज दी गई है।

 

 

इसमें से 70 प्रतिशत ट्रैक सुरंगों के अंदर होगा। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम को रेल लाइन से जोड़ने के लिए देश की सबसे लंबी रेल सुरंग का निर्माण होगा।

 

 

 

 

जाजल और मरोड़ के बीच बनने वाली सुरंग की लंबाई 17 किमी होगी। अभी तक देश की सबसे लंबी रेल सुरंग जम्मू एवं कश्मीर राज्य में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना में 12.758 किमी की है।

 

 

121.76 किमी के सफर में रेल डोईवाला से 22 पुलों और 22 सुरंगों से गुजरेगी। इस दौरान 10 स्टेशन भी होंगे जिसमें दो लूप लाइन स्टेशन मातली व बड़कोट में बनेंगे। इस रेल लाइन में देश की सबसे लंबी रेल सुरंग के निर्माण की योजना बनाई गई है। यह टिहरी जनपद के जाजल और मरोड़ के बीच होगी।

 

 

 

 

 

।

Advertisement