बागेश्वर जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित पर जन-जागरूकता

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

बागेश्वर जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित जन-जागरूकता करने लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त जन- जागरूकता वाहन को मंगलवार को जिला कार्यालय से विधायक कपकोट सुरेश गढिया, जिलाधिकारी रीना जोशी एवं अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

 

 

जन-जागरूकता वाहन जनपद के सभी शहरों, कस्बों व ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता को पॉलीथीन से होने वाले मानवीय एवं पर्यावरणीय नुकसान से जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को कतई उपयोग न करने के लिए जागरूक करेगा तथा अवगत कराया कि जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

जिलाधिकारी एवं विधायक ने जनता से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक जनपद में पूर्णत: प्रतिबंधित है, इसलिए इसका कतई उपयोग न करें। उन्होंने व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन सहित मंदिर समिति आदि से भी अपील की है

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधन में सहयोग करें। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे बाजार जाते समय अपने साथ कपडे़ का थैला/छोला घर से लेकर आयें, ताकि वे बाजार से सामान ले जा सकें, उन्होंने इसे अपनी आदत में सुमार करने को कहा।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *