ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने हेतु डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन देहरादून में किया गया,

 

 

 

 

प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने का लक्ष्य 2025 तक निर्धारित किया गया है इसी विषय पर इस कार्यशाला में पुलिसकर्मियों के साथ चर्चा की गई। आपको बता दें पुलिस विभाग द्वारा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है। प्रदेश ,जिला और थाना लेवल में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स काम करेंगी साथ ही इसकी पूरी जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह टास्क फोर्स केवल आम जनमानस तक ड्रग्स पहुंचाने वाले पेडलर्स को ही नहीं बल्कि जहां से ड्रग्स की सप्लाई हो रही है उन शातिर ड्रग्स माफिया को पकड़ने का काम भी करेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

पहले भी कई ड्रग्स माफिया पर पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है लेकिन इस टास्क फोर्स के गठन के बाद से विभाग और भी बेहतर तरीके से काम कर पायेगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *