अल्मोड़ा: सड़कों के डामरीकरण का काम शुरू, कांग्रेस बोली- ‘आधा-अधूरा समाधान मंजूर नहीं, जारी रहेगा आंदोलन

माल रोड का डामरीकरण शुरू होना कांग्रेस के आंदोलन और अल्मोड़ा की जनता की जीत: कांग्रेस

 

 

जेल रोड और धारानौला रोड का डामरीकरण शुरू होने तक जारी रहेगा संघर्ष

 

 

 

अल्मोड़ा। लंबे समय से अल्मोड़ा की बदहाल सड़कों के डामरीकरण की मांग को लेकर कांग्रेसजनों एवं अल्मोड़ा की जनता द्वारा लगातार आंदोलन और संघर्ष किया जा रहा था। आखिरकार शासन-प्रशासन ने माल रोड के डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। यह कांग्रेसजनों और अल्मोड़ा की जनता के लगातार संघर्ष की जीत है।

 

 

 

 

मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह बड़े खुशी की बात है कि जिस कार्य के लिए अल्मोड़ा कांग्रेस लगातार चरणबद्ध आंदोलन कर रही थी, आज वह कार्य अल्मोड़ा नगर में शुरू हो गया है। जिला प्रशासन और प्रांतीय खंड को जगाने के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन किए जा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप डामरीकरण का काम शुरू हुआ है। इसके लिए हम अल्मोड़ा की जनता का आभार और शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने इस संघर्ष में हमारा साथ दिया। आगे भी जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस इसी तरह जनता के बीच आवाज उठाती रहेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का आगाज, चितई गोलू मंदिर से भरी हुंकार

 

 

 

कांग्रेस नेता नगर निगम पार्षद वैभव पाण्डे ने कहा कि माल रोड का डामरीकरण शुरू होना स्वागत योग्य कदम है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अभी भी मांग को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया गया है। कांग्रेस की मांग केवल माल रोड तक सीमित नहीं थी, बल्कि जेल रोड तथा धारानौला की ओर जाने वाली सड़क के डामरीकरण की मांग भी लगातार उठाई जाती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

 

 

कांग्रेसजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जेल रोड और धारानौला रोड के डामरीकरण का कार्य भी शुरू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेसजन अल्मोड़ा की जनता को साथ लेकर पुनः धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।

 

 

 

कांग्रेस ने कहा कि अल्मोड़ा की जनता को आधे-अधूरे समाधान की नहीं, बल्कि शहर की प्रमुख सड़कों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण की आवश्यकता है। जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Advertisement