ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में 10 जून तक मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पांच दिन पहले मानसून आ जाएगा। इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

खासकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि पांच जून के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इससे पहले उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, जिसे प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों को लेकर बिट्टू कर्नाटक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन

रही बात मानसून की तो प्रदेश में दस जून के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत बारिश मानक 87 सेंटीमीटर का है। इस बार इससे छह फीसदी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी। ये औसत 108 फीसदी तक भी पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकनन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 53वाँ कृषि विज्ञान मेला आयोजित; 'सशक्त महिला कृषक' थीम पर दिया गया बल

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *