Weather Update :उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज,मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट किया जारी,पर्वतीय क्षेत्रों में पाला बढ़ा सकता है परेशानी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब मौसम बदल रहा है। बर्फबारी और ठंड के साथ- साथ अब कोहरे का प्रकोप भी लोगों को देखने को मिलेगा। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाके में अब मौसम बदलने लगा है।

💠मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की धुंध परेशानी बढ़ा सकता है।

💠घने कोहरे की चेतावनी जारी

देहरादून में मौसम का मिजाज शुष्क है। बीते दो दिन से तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सुबह-शाम दून समेत आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हरिद्वार और उधमसिंह जिले में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में जल्द बने हार्ट केयर यूनिट,विधायक मनोज तिवारी की सरकार से मांग

💠तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। बीते दिनों बादल घिर आने से प्रदेशभर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:ऑपरेशन प्रहार”: कोतवाली रानीखेत पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

💠पाला बढ़ाएगा परेशानी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की धुंध परेशानी बढ़ा सकता है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

उत्तराखंड के कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *