ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूख खिल रही है। करीब दो माह से प्रदेश में वर्षा नहीं हुई है, लेकिन आगामी सात दिसंबर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

🌸जिससे आठ व नौ दिसंबर को ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

साथ ही चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हालांकि, वर्षा के बाद सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है, जो सभी की तबीयत नासाज कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आदि कैलाश एवं ॐ पर्वत यात्रा-2026 की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण आदि कैलाश यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन में—गूंजी में व्यवस्थाओं की एडीएम की समीक्षा

🌸दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई

देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा। दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। जबकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ रही है। अब अगले कुछ दिन में मौसम के मेहरबान होने की उम्मीद जगी है।

🌸ताजा पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद शनिवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​अल्मोड़ा: नशे में धुत कार चालक ने तीन को रौंदा, एक की हालत गंभीर

चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। इसके बाद पारे में भी तेजी से गिरावट आ सकती है। अगले तीन-चार दिन में पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा दोपहर बाद बादलों की आवाजाही हो सकती है अल्मोड़ा व क्षेत्र में सुबह आंशिक तौर पर कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *