ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिन वर्षा के आसार नहीं हैं। हालांकि, आगामी 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका है, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है।

ऐसे में प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट आने और वायु प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव बना रहने की आशंका जताई है।

उत्तराखंड में अक्टूबर की शुरुआत में मानसून की विदाई के बाद से सूखा पड़ा हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में पूरे अक्टूबर और फिर नवंबर में वर्षा नहीं हुई। दून समेत पांच जिलों में तो एक बूंद नहीं पड़ी। वहीं शेष जिलों में भी कहीं-कहीं महज बूंदाबांदी ही दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आगामी जनगणना हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

बारिश न होने से मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहे हैं। कई दिनों से प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

मैदानी क्षेत्रों में भी रात को पाला गिरने से सुबह ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कुहासा और धुंध छाई रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जनसुविधा में बाधा बना अतिक्रमण, अल्मोड़ा पुलिस का सड़क घेरने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही लगातार है जारी निर्माण सामग्री हटाकर बहाल किया राजमार्ग, पुलिस एक्ट में हुई कार्रवाई

पहाड़ों में पाला पड़ने की आशंका है। इसके बाद आगामी 29 नवंबर के बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की उम्मीद है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में मौसम शुष्क रहेगा दोपहर बाद बादलों कीआवाजाही रहेगी अल्मोड़ा में सुबह आंशिक तौर पर कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *