ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

जबकि अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। फिलहाल 27 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नाबालिग बाइक सवार को लापरवाही पड़ी भारी, चेकिंग से बचने के लिए रैश ड्राईविंग करते हुए भागा होमगार्ड जवान को मारी टक्कर— भतरौजखान पुलिस ने संरक्षण में लेकर, गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

मानसून पहाड़ के लोगों को बार-बार चुनौती दे रहा है। पिछले दिनों बारिश से राहत मिलने के बाद अब एक बार फिर मौसम अपनी तेवर दिखाने लगा है। उत्तरकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में आपदा की मार पड़ी है। थराली में बादल फटने से बाजार पूरी तरह से खत्म हो गया है। थराली में बरसी आसमानी आफत ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पर्वतीय जिलों में अब रातें भी डरावनी हो गई है कि ना जाने कब पानी और मलबा आकर सब कुछ तबाह कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः धूप बादल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *