Weather Update :उत्तराखंड में धीरे-धीरे बदल रहा है मौसम, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। पहाड़ की चोटियों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं अब बारिश की भी संभावनाएं नजर आ रही है।

💠कहीं-कहीं आसमान में बादल नजर आ रहे हैं।

अगले पांच दिन मौसम पूरी तरह साफ तराई में बीते एक सप्ताह से मौसम साफ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। सुबह हल्की धूप व शाम को तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंड पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरों को जगह: 2027 चुनाव से पहले केंद्रीय संगठन में बढ़ा राज्य का कद

💠धीरे-धीरे बदल रहा है मौसम

सुबह से ही हल्की धूप निकली और दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात को तापमान में आंशिक तौर पर कमी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड इसी तरह पड़ेगी। सुबह आर्द्रता 82 प्रतिशत व दोपहर बाद 34 प्रतिशत दर्ज की गई। अब धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और कड़ाके की ठंड भी पड़ने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट्स पीपलकोटी टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत से कोहराम, सुरक्षा और मुआवजे पर उठे गंभीर सवाल; आज सुबह 9 बजे ग्राउंड जीरो पहुंचेंगे सीएम धामी

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शनिवार सुबह से धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *