Weather Update :प्रदेशभर के तापमान में दिखा बदलाव, पहाड़ से मैदानो तक पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड

ख़बर शेयर करें -

बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर के तापमान में बदलाव दिख रहा है। पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने लगा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। केदारनाथ व बदरीनाथ समेत चारों धामों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है। रात को यहां का तापमान शून्य तक पहुंच रहा है, जिससे पानी भी जमने लगा है। धाम में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार, स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम बिट्टू कर्नाटक

💠राजधानी में एक डिग्री गिरा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पहुंचे बिट्टू कर्नाटक,तीमारदारों से की मुलाकात,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश, ब्लड बैंक के द्वारा मरीजों को हो रही समस्याओं के स्थाई समाधान को कल मंगलवार को प्राचार्य से करेंगे वार्ता

न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। टिहरी जिले का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। जबकि, रात के समय न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही सुबह पारा गिरने से तापमान में गिरावट आई अल्मोड़ा जिले में मौसम विभाग के अनुसार आज का मौसम साफ रहेगा धूप खिले रहेगी।