उत्तराखंड में तपिश के बीच बारिश राहत बनकर बरस सकती है। मौसम विभाग का कहना है आज और कल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

💠इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मई का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में तपिश भी बढ़ने लगी है, जिससे मैदानी इलाकों में लोग गर्मी का सामना करने लगे हैं। इसके अलावा वनाग्नि की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो कुछ हद तक वनाग्नि की घटनाओं पर लगाम लग सकती है।

उत्तराखंड मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली भी चमक सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में दिन के समय कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण को ₹231.91 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने रामगंगा बांध समेत 12 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून में मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो आज आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  तिलपात्र एवं हवन के साथ कर्नाटक खोला की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य समापन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा.

Advertisement