Weather Update :उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, 22 सितंबर से प्रदेशभर में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। आईएमडी की ओर से बारिश पर पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तराखंड में 22 सितंबर से प्रदेशभर में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

💠बारिश, या धूल भरी आंधी चल सकती है।

22 सितबर के लिए यलो अलर्ट भी रखा गया है। 25 सितंबर के बाद बारिश में कुछ तेजी जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल में कहीं कहीं 21 और 22 को हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी।

22 को इसमें थोड़ी तेजी आएगी। दूसरी ओर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। अति-संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद हो गया है। प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है, लेकिन खराब मौसम बाधा बन रहा है। नरेंद्रनगर को देहरादून-ऋषिकेश मार्ग से जोड़ने वाली गुजराड़ा रोड को नौ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के खीली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खीली रहेगी।