Weather Update :जिले में एक बार फिर फिर मौसम का मिजाज बदला,तापमान में 4 डिग्री की गिरावट की गई दर्ज

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले में एक बार फिर फिर मौसम का मिजाज बदला है। विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रास्तों, सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

💠जिला मुख्यालय में 4.4 तो भिकियासैंण में सर्वाधिक 8.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

जिला मुख्यालय सहित रानीखेत, चौखुटिया, सोमेश्वर, भिकियासैंण, जागेश्वर, जैंती, शीतलाखेत, मासी सहित अन्य हिस्सों में शनिवार दिन भर बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बारिश से सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को झेलनी पड़ी। बोर्ड परीक्षार्थियों को छाता के सहारे परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के साथ ठंड के बीच परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

💠सूखती फसलों को मिला नया जीवन

अल्मोड़ा। पर्याप्त बारिश न होने से जिले में 28 हजार हेक्टेयर में बोई गई रबी की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। नमी कम होने से गेंहू, जौ, मसूर, लाई, सरसों आदि की पौध बर्बाद हो रही थी, इससे किसान चिंतित थे। शनिवार हुई बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है, इससे किसानों के चेहरे पर फिर से खुशी लौटी है। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने कहा कि बारिश से फसलों को लाभ पहुंचेगा। उपज पर भी बारिश का अच्छा लाभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :कुमाऊं में भी जल्द पैकेट में बिकेगा पहाड़ी बकरों का मीट,मीट को लोग बकरा एप से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे

💠बारिश का आंकड़ा(एमएम में)

अल्मोड़ा 4.4

रानीखेत 3.2

चौखुटिया 5.0

सोमेश्वर 8.0

भिकियासैंण 8.5

जागेश्वर 3.0

जैंती 3.0

शीतलाखेत 1.0

💠बुग्यालों में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

 बागेश्वर/कपकोट/कौसानी/कांडा। बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश हुई। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह से ही बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश का सिलसिला थमा। बारिश के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट, कौसानी, कांडा में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद मौसम खुलने से ठंड से कुछ राहत मिली। आसमान में बादल छाए हुए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :श्री जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिये तत्पर है अल्मोड़ा पुलिस,सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चल रही है सटल सेवा

💠गरुड़ और ग्वालदम में सात घंटे मूसलाधार बारिश

गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, गरुड़, बैजनाथ और ग्वालदम में सात घंटे मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बीच ठंड बढ़ गई। ठंड और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तहसील क्षेत्र गरुड़, ग्वालदम, बैजनाथ, गरुड़, पिंगलों, लाहुर और गोमती घाटी में शनिवार सुबह सात बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश दोपहर तीन बजे तक लगातार हुई। तहसील क्षेत्र के सभी मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। लगातार बारिश होने से स्थानीय बाजारों में चहल-पहल नहीं रही। 

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में बीते शनिवार मौसम बिगड़ रहा सुबह से ही बारिश और तेज ठंडी हवाएं चली जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *