Weather Update :प्रदेशभर में 27 जून तक मानसून आने की संभावना,मानसून के पहले सप्ताह में तेज बारिश के आसार

दून समेत कई जिले में आज बारिश का येलो अलर्टI

उत्तराखंड में मई-जून की प्रचंड गर्मी के बाद मानसून के लिए अभी तीन दिन का और इंतजार करना होगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मानसून के पहले सप्ताह में कुछ जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसून की बारिश गर्मी से राहत देगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आमतौर पर 20 जून को मानसून दस्तक देता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से 4-5 दिनों की देरी से मानसून उत्तराखंड पहुंच रहा है। इस बार भी प्रदेशभर में 27 जून तक मानसून आने की संभावना है। उधर, मंगलवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉 

💠उमस भरी गर्मी करने लगी परेशानI

भले ही बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हो, लेकिन उमस भरी गर्मी अब परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून में उमस भरी गर्मी से राहत तभी मिलती है जब लगातार कुछ घंटे की बारिश होती है। हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी हो जाती है।

💠हल्की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसमI

राजधानी के कुछ इलाकों में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। बीते 24 घंटों में देहरादून में 0.5 एमएम बारिश हुई। जबकि, मुक्तेश्वर में सबसे अधिक 2.1 एमएम बारिश हुई। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33.9 डिग्री रहा। वहीं, मंगलवार को दून में बारिश के येलो अलर्ट के साथ कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून उत्तराखंड में आता है और 25 जून तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होती है। इस बार 27-28 जून तक मानसून उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इसके बाद कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होने के भी आसार हैं।

रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिकI

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव नजर आया, जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना है घाटी क्षेत्र व पहाड़ी में धुंध छाई रहेगी।