ख़बर शेयर करें -

लगातार गर्मी बढ़ने के कारण तापमान 30 से ऊपर पहुंच चुका है और दिन के समय सड़क पर पैदल चलने वालों की संख्या भी काफी कम हो गई है। इधर मौसम विभाग ने 29, 30 और 31 मार्च को खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम 24.5 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरों को जगह: 2027 चुनाव से पहले केंद्रीय संगठन में बढ़ा राज्य का कद

मौसम विभाग देहरादून के अनुसार 29 और 31 मार्च को कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं 30 मार्च को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इधर जिला प्रशासन नैनीताल ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

संवेदनशील स्थानों में टीम और जेसीबी आदि मशीनें तैयार रखने के अलावा संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को अपने मुख्यालय में मौजूद रहने के साथ मोबाइल ऑन रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: झिंझाड़ वार्ड में पार्षद अमित साह 'मोनू' का भव्य नागरिक अभिनंदन, बुजुर्ग परिवार की समस्या सुलझाने पर डीएम व नगर आयुक्त का जताया आभार

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शुक्रवार सुबह से ही धूप के लिए रही अपराह्न बाद तेज हवाएं शुरू हुई अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे हल्की वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *