ख़बर शेयर करें -

सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन मानसून की बारिश अभी भी जारी है. देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी 28 सितंबर के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, जबकि उत्तराखंड, गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:बागेश्वर में सनसनी: राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

💠पहाड़ी राज्यों में बारिश

उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: डीएम अंशुल सिंह का कड़ा रुख—न्यायिक मामलों के त्वरित निस्तारण और खाद्य सुरक्षा जांच में न बरतें लापरवाही

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रहेगी कहीं-कहीं पर हल्की से मध्य वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *