ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, 5 जनवरी की शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल घेरने लगेंगे. 6 जनवरी को प्रदेश के उच्च इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

इस दौरान तापमान में गिरावट भी आ सकती है. पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ था, लेकिन अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो सकती है. पर्वतीय क्षेत्रों में सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा असर डाल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news:-NEET री-एग्जाम उत्तराखंड रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों को मिलेगा मुफ्त सफर, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट**

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादलों के बीच धूप खिली रहेगी सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:चंपावत के बाराकोट में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरते ही कार में लगी आग, एक जिंदा जला, कुल 3 की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *