ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एकबार फिर जोरदार बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 4 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने 4 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जोरदार बारिश से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति भी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रानीखेत-भतरौजखान हाईवे पर खाई में गिरा डंपर, चौखुटिया निवासी चालक की दर्दनाक मौत

मौसम विभाग का कहना है कि 2 सितंबर को भी मौसम खराब रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। खासकर चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में जोरदार बारिश देखी जा सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में तीन और चार सितंबर को मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। इन सभी जिलों में दोनों ही दिन हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड में पांच सितंबर से बारिश में कमी देखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में लापता छात्र-छात्रा के शव मेला मंच पर लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश देखी जा सकती है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस महीने उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश देखी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बदल रहे अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वही मध्यम हवा भी चलेगी देर सायं क्षेत्र में वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *