Weather Update:उत्तराखंड में एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज,13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब होने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। केंद्र की ओर से इन तीन दिनों तक हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसे में होली पर कई जिलों में बारिश का आशंका जताई गई है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) से हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार हैं।

जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून की बात करे तो सुबह से धूप खिली हुई है। साथ ही दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह शाम ठंड का असर जारी है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:लोक भवन देहरादून में 27 फरवरी से 01 मार्च तक वसंतोत्सव-2026 का आयोजन।

केंद्र की ओर से इन तीन दिनों तक हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 15 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश भर की तरह प्रदेश में 14 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में मौसम खराब होने पर होल्यारों में थोड़ी मायूसी नजर आ स​कती है।

कई जगह होली पर पानी का खूब इस्तेमाल होता है। ऐसे में बारिश होने पर पानी की होली खेलना मुश्किल हो सकता है। इसके ​साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने पर ठंड भी बढ़ सकती है। जिससे होली पर ठंड बढ़ सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन जिस तरह का आने वाले दिनों में मौसम बन रहा है। ऐसे में पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड लौट सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी और धूप बादल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *