ख़बर शेयर करें -

भारत में मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कुछ जगहों पर गर्मी का असर बढ़ने लगा है, जबकि कुछ इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. उत्तर भारत में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के राज्य जैसे तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर भी जारी है, जिससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

🌸उत्तराखंड का मौसम: उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक धूप खिली हुई है. सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से कम होने के कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है, जो राहत देने वाली है. फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं. हालांकि, 26 मार्च को उत्तरकाशी और चमोली में हल्की बारिश हो सकती है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:वर्ष 2028 तक पूरी तरह लागू होंगे नए कानून, 3 साल में मिलेगा सुप्रीम कोर्ट तक न्याय: अमित शाह

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *