ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में आज (बृहस्पतिवार) भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व दस जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जब चलती ट्रेन के AC कोच में यात्री ने जलाई धूप-अगरबत्ती और दीपक, सह-यात्री की समझदारी से टला बड़ा हादसा

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप बादल का रहा,और तापमान में भी गिरावट रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम सामान्य रहेगा और धूप बादल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *