देश के कई राज्यों में मॉनसून की झमझम बारिश हो रही है. उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो हल्द्वानी, रामनगर, अल्मोडा सहित प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की गतिविधियां जारी हैं. उधम सिंह नगर के कई इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश देखने को मिल ही है.

बारिश के कारण मौसम खुशनुमान होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं तो वहीं किसानों के लिए भी बारिश वरदान साबित हो रही है. दरअसल, इसी मौसम में किसान धान की रोपाई शुरू करते हैं और कई जगहों पर रोपाई हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नगर में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: पार्किंग में अव्यवस्था और गंदगी पर जताई नाराजगी, संचालक को नोटिस देने के निर्देश

💠अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी

रुद्रप्रयाग, चमोली और केदारनाथ में मौसम साफ है जबकि अल्मोड़ा में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों में उत्तराखंड के कई जिलों में बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 जून से 03 जुलाई तक कई जिलों में बारिश के बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

💠नैनीताल में भी बारिश का अनुमान

बात नैनीताल की करें तो 28 और 29 जून को ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है. 30 जून और 1 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, मसूरी में भी 01 जुलाई तक रोज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादल छाए रहेंगे बारिश होने की संभावना है।

Advertisement