ख़बर शेयर करें -

दून और आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिनों से बादलों की आंख-मिचौली जारी है। सुबह से ही आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिल रही है। जिससे तापमान भी सामान्य से कम है और गर्मी से फिलहाल राहत है।

वहीं, ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने के कारण निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

अगले दो दिन दून में आंशिक बादल छाने से लेकर मध्यम धूप खिली रह सकती है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। बर्फबारी के चलते अब मौसम ठंडा हो गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी तपिश बढ़ने लगी थी, लेकिन अब बारिश और बर्फबारी से ठंडक फिर बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​चमोली: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को लगा बड़ा झटका, रिमांड और जमानत दोनों अर्जियां ख़ारिज

💠हिमपात होने से बढ़ गई ढिढुरन 

ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने से चारधाम समेत आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, देहरादून और आसपास के क्षेत्र में भी गर्मी से राहत है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में हल्की गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा 14.30 लाख रुपये की बकायेदारी पर जैंती में बड़ी कार्रवाई: 28 जुलाई को नीलाम होगी बकायेदार की जमीन

💠बारिश और बर्फबारी के आसार

खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हल्के हिमपात और वर्षा के आसार हैं। निचले इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर चटख धूप खिलने की संभावना है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *