Weather Update :उत्तराखंड में मौसम शुष्क,पारा चढ़ने के साथ गर्मी का होने लगा एहसास,मैदानी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पारा चढ़ने के साथ गर्मी का एहसास होने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में मार्च के पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

💠हालांकि, अभी न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने के आसार हैं। जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। दोपहर बाद मैदानी क्षेत्रों में मध्यम हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर सीट से दावेदारी ठोक रहे आशुतोष नेगी यूकेडी से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

💠पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप

मार्च आधा बीत चुका है और धीरे-धीरे सूर्यदेव के तेवर भी तल्ख होने लगे हैं। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो कि सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

आमतौर पर मार्च मध्य तक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। लेकिन, इस बार मार्च अंत तक भीषण गर्मी की शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बताया गया है। जिससे पारे में और इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही सुबह-शाम की ठंड भी कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उपनल कर्मियों को राहत, सर्विस ब्रेक नियम खत्म; 3 चरणों में मिलेगा समान वेतन

💠शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 29.5, 12.3

ऊधमसिंह नगर, 29.2, 10.7

मुक्तेश्वर, 18.8, 6.5

नई टिहरी, 20.9, 6.4

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *