Weather Update :मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट आया सामने, मैदानी जिलों में कोहरे और पहाड़ो पर बर्फबारी का अलर्ट

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी पूवानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड के मैदानी जिलों में बारिश के आसान बिल्कुल कम हो गए हैं। जबकि, पर्वतीय जिलों में भी बर्फबारी होने की कम ही संभावना है।

दूसरी ओर, मैदानी शहरों में दिन और रात का तापमान में काफी अंतर है। उत्तराखंड में दिसंबर के आखिर में भी पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय नहीं होने की वजह से मौसम शुष्क बना है। जिसकी वजह से तापमान बढ़ रहे हैं। देहरादून में तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'सेवा पखवाड़े' का भव्य आगाज: बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़, करियर काउंसलिंग सत्रों में स्कूली बच्चों ने सीखे सफलता के गुर

वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 8.7 दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का तापमान सर्वाधिक 25.5 रहा। अभी तक तापमान अधिकम 23 से 24 और न्यूनतम पांच से छह डिग्री पर चल रहे थे। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर भड़के DM, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकते हैं। बताया कि अब 31 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ने की संभावना है। ऐसा होने पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते रविवार धूप खिली रही और मौसम साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *