Weather Update :उत्तराखंड में बारिश के बाद अब चटख धूप के साथ हुई शुरुआत,जानिए केसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार को बारिश के बाद आज रविवार को दिन की शुरुआत पहाड़ से मैदान तक चटख धूप के साथ हुई। हालांकि पहाड़ों की रानी मसूरी में बादल छाए हैं।

उधर, मौसम विभाग ने आज भी झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने के साथ 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:ज्योलीकोट दूषित पानी मामला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अधीक्षण अभियंता समेत 6 इंजीनियर निलंबित, EE को चेतावनी

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिला में मौसम खराब रहा सुबह से ही बादल और आसमान में गर्जन रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहेगा और धूप खीली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *