हिमाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर से लेकर ओडिशा और राजस्थान तक बारिश का कहर बरकरार है। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में यलो अलर्ट के बीच सोमवार को जमकर बादल बरसे। पश्चिम बंगाल में कई जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और निचले इलाके जलमग्न हो गए।

💠इन राज्यों में चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। यहां लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने व बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

💠बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालु फंसे

यह भी पढ़ें 👉  रेखा-गिरधारी विवाद पर बोले सीएम धामी: 'गुनहगार मर्जी से तय नहीं होगा, निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई'

उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर बार-बार कई जगहों पर भूस्खलन से यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को भी कमेड़ा, पर्थाडीप और चटवापीपल व अन्य जगहों पर मलबा गिरता रहा। इसके चलते, सेना के चार वाहनों समेत बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं के 400 से अधिक वाहन फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क मरम्मत शुरू, पार्षद वैभव पांडे के प्रयासों को मिली सफलता

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रहेगी। देर सांय कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

Advertisement