ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी. एस. तोमर ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है।

​डॉ. तोमर के अनुसार  8 और 9 मई को भी पर्वतीय क्षेत्रों, विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  # Almoraमातृभूमि पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का लाल: राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद**

​प्रमुख अपडेट्स:

​11 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर: डॉ. तोमर ने बताया कि 11 मई से प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे पर्वतीय इलाकों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

​येलो अलर्ट जारी: विभाग ने 8 और 11 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

​तापमान में गिरावट: बारिश और अंधड़ के चलते आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

​मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बाइट– डॉ चंद्र सिंह तोमर, डायरेक्टर, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *