Uttrakhand :अब पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से दिया त्यागपत्र

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव के अवसर पर प्रदेश में कांग्रेस को झटके लगने का क्रम थम नहीं रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने शनिवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है। उनके शीघ्र भाजपा में सम्मिलित होने की चर्चा है।

दिनेश अग्रवाल की गिनती कांग्रेस की विचारधारा से गहरे जुड़े नेताओं में होती रही है। वह तीन बार विधायक तो रहे ही, कांग्रेस की एनडी सरकार और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। गत दिन पार्टी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें भी स्थान दिया गया। यह सूची जारी होने के एक दिन बाद ही दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कैंची धाम में गुरु पूर्णिमा पर बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ा,लगी लंबी कतारें

💠लंबे समय से पार्टी से चल रहे थे नाराज

अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस संगठन से लंबे समय से नाराज चल रहे थे। संगठन में जिला व महानगर स्तर पर की गई नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनके आवास पहुंचकर लगभग तीन घंटे तक वार्ता की।

बताया जा रहा है कि इसके बाद अग्रवाल की नाराजगी दूर हुई, लेकिन इस मामले में प्रदेश संगठन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिस प्रकार दूरी बनाए रखी, उससे अग्रवाल ने पार्टी से अलग राह लेने का निर्णय किया। दिनेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संक्षिप्त पत्र में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का उल्लेख किया है। चर्चा है कि दिनेश अग्रवाल शीघ्र ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पार्षद अमित साह मोनू के प्रयासों का धरातल पर दिखने लगा असर,नौलों के संरक्षण एवं संवर्धन में मिलने लगा स्थानीय लोगों का सहयोग

हरक सिंह से मिले प्रीतम सिंहकांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट की। हरक सिंह पर ईडी ने शिकंजा कसा है। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *