ख़बर शेयर करें -

खुल गए गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गई है।

पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न कराई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: औषधि प्रशासन की छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति, दो में खरीद-बिक्री पर रोक

रात्रि विश्राम भैरो घाटी में करने के बाद मां गंगा की पवित्र डोली रविवार सुबह अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच, निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु यहीं मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम के दो रंग: मैदानों में चटक धूप से बढ़ी तपिश, पहाड़ों में बौछारें और अलर्ट

वहीं, यमुनोत्री धाम में भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा ने पूर्ण रूप से रफ्तार पकड़ ली है।

बाइट – पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार

बाइट – सुरेश चौहान विधायक गंगोत्री

बाइट – श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *