ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने अपने विभिन्न कार्यालयों और स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रयाग पोर्टल rojgarprayagraj.uk.gov.in पर जाकर करना है.

आउटसोर्स के माध्यम से होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच मार्च है. इस भर्ती में स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अनुसार, मृत संवर्ग के इन पदों पर आउटसोर्स से भर्ती की जाएगी. रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जनपदवार रिक्तियां प्रकाशित कर दी गई हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, उधमसिंह नगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चंपावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 और नैनीताल में 208 वैकेंसी है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बागेश्वर में खड़िया खनन पर लगी रोक को कानूनी रूप से मान्य पट्टाधारकों के लिए हटाकर दी बड़ी राहत

🌸कितना मिलेगा मानदेय

इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा. भर्ती से राज्य के स्कूलों में स्वच्छता, रखरखाव और अन्य सहायक कार्यों में सुधार होने की उम्मीद है. विभाग का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और स्थानीय स्तर पर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

🌸योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए आठवीं पास अभ्यर्थी भी पात्र माने जा सकते हैं, जिसकी स्पष्ट जानकारी रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर एक्शन में CM धामी, हरिद्वार में अधिकारियों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक।

🌸आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है. राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान रहेगा.

🌸अन्य शर्तें

🌸अभ्यर्थी का स्थानीय निवासी होना वांछनीय है, क्योंकि भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

🌸चयन आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा.

🌸चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जारी नोटिफिकेशन में दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *