ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति, समाजनिति के पुरोधा परम आदरणीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 25 मई को प्रदान किया जाएगा। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।

भगत सिंह कोश्यारी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनकी पहचान एक सरल, स्पष्टवादी और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: झिंझाड़ वार्ड में पार्षद अमित साह 'मोनू' का भव्य नागरिक अभिनंदन, बुजुर्ग परिवार की समस्या सुलझाने पर डीएम व नगर आयुक्त का जताया आभार

उन्होंने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया तथा युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक उत्थान के लिए अनेक प्रयास किए। राजनीति के साथ-साथ उनकी संगठनात्मक क्षमता और प्रशासनिक अनुभव को भी व्यापक सराहना मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला-तवाघाट NH पर पहाड़ से गिरे बोल्डर, कूलागाड पुल हुआ क्षतिग्रस्त

पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भी काफी चर्चित रहा। पद्मभूषण सम्मान की घोषणा के बाद उत्तराखंड सहित देशभर में खुशी की लहर है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने इसे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *