Uttrakhand News:भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी निकालेगी स्वाभिमानी रैली

0
ख़बर शेयर करें -

भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के विवादित बयान को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी रविवार को हल्द्वानी में पहाड़ी स्वाभिमान रैली निकालेगी।

शनिवार को पहाड़ी आर्मी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश पांडे ने बताया कि रविवार को बुद्ध पार्क से स्वाभिमान रैली की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे रैली शुरू होगी और यहां से कमिश्नर कार्यालय तक जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बड़े आंदोलन के माध्यम से सरकार को कड़ा संदेश दिया जाएगा। वहीं यूकेडी नेता सुशील उनियाल और राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि राज्य के निर्माण में पहाड़ के लोगों ने अपना बलिदान दिया है। अब हम प्रेम चंद अग्रवाल और महेंद्र भट्ट जैसे लोगों की मानसिकता का बहिष्कार करेंगे। कहा कि रैली को उत्तराखंड क्रांति दल, राज्य आंदोलनकारी संगठन, एकम सनातन दल, महिला मंच, भैरव सेना, देवसेना संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, अधिवक्ता संगठन, युवा एकता मंच, स्वराज हिन्दू फौज, छात्र संगठन, व्यापार संगठन, वंदे मातम ग्रुप, आरंभ संस्था आदि कई संगठनों ने समर्थन किया है। इस दौरान विनोद शाही, अर्जुन बिष्ट, कमल जोशी, पियूष जोशी, मोहन कांडपाल, भगवंत राणा, कमलेश खंडूरी, कमलेश जेठी, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *