Uttrakhand News:पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं नहीं कर सकेंगे चारधाम यात्रा,पाकिस्तान से 77 लोगों ने कराया था पंजीकरण

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं का चारधाम यात्रा में आने का रास्ता बंद हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

🌸इस बार चारधाम यात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट, नेपाल व मलेशिया से सबसे अधिक पंजीकरण किए।

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो चुका है। इसमें विदेशों से 24729 यात्रियों ने यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें पाकिस्तान से पंजीकरण करने वालों की संख्या 77 है।

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को वीजा न देने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का सख्त निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी कार्यक्रम में सीएम धामी का संबोधन, बोले- मातृशक्ति का स्नेह केंद्र व राज्य सरकार के प्रति विश्वास का प्रतीक

पहलगाम आतंकी घटना ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पाकिस्तानी हिंदुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। पंजीकरण करने वाले पाकिस्तानी अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे। जबकि अन्य देशों के यात्री अपने यात्रा प्लान के अनुसार चारधामों के दर्शन कर सकते हैं।पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार यूएस, नेपाल, मलेशिया से पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक लगभग 100 से अधिक देशों के लोगों ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बड़ी लूट: सर्राफ राजेश सोनी से 14 लाख की सनसनीखेज वारदात, बजरंग दल के सिद्धांत बडोनी समेत कई आरोपी फरार

🌸चारधाम यात्रा के लिए विदेशी यात्रियों के पंजीकरण का ब्योरा

धाम विदेशी यात्री के पंजीकरण की संख्यायमुनोत्री 3845गंगोत्री 4233केदारनाथ 9409बदरीनाथ 7044हेमकुंड साहिब 198

 

Advertisement