Uttrakhand News :भैयादूज पर सुबह 8:30 बजे बंद होगे केदारनाथ धाम के कपाट,मंदिर के गर्भगृह में शुरू हुई पूजा-अर्चना

आज भैयादूज पर केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। मंगलवार को केदारनाथ में बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भंडारगृह से मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया है।

💠मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।

बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 17 नवंबर को बाबा केदार छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

💠स्वयंभू लिंग को दिया जाएगा समाधिरूप रूप

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

आज सुबह 4 बजे से केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। मुख्य पुजारी द्वारा धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को समाधिरूप देकर पुष्प, अक्षत, पूजन सामग्री और भस्म से ढक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU): जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन का आखिरी मौका, 9 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सुबह 7 बजे बाबा केदार की भोगमूर्ति को भंडारगृह से मंदिर के सभामंडप में लाया जाएगा। पंचमुखी भोगमूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद शुभ लग्न पर सुबह 8:30 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।