Uttrakhand News :उत्तराखंड सरकार ने सभी विभागों समूह ग के आठ पदों को राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि से किया बाहर

उत्तराखंड सरकार ने सभी विभागों, निगमों, निकायों व संस्थानों में समूह ग के आठ और पदों को राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर कर दिया है। शासन में ऐसे 23 पद विचाराधीन हैं। इससे पहले भी कुछ पद लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए गए हैं।

💠इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मतदेय स्थलों के मानकीकरण और संशोधन पर बैठक, 27 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां व सुझाव

जारी आदेश में कहा गया है कि लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए गए किसी पद पर यदि चयन संबंधी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो यह प्रक्रिया लोक सेवा आयोग के स्तर पर ही पूरी होगी। जिन पदों की सेवा नियमावली में लोक सेवा आयोग से भर्ती करने का प्रावधान है, उसमें शीघ्र संशोधन करने को कहा गया है।

💠लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए गए पद

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर निकाला गुस्सा

1. पर्यावरण पर्यवेक्षक/ प्रयोगशाला सहायक

2. मानचित्रकार/ सर्वेयर

3.अन्वेषक कम संगणक/ सहायक सांख्यिकीय अधिकारी

4. कृषि पशुपालन, उद्यान (स्नातक)

5.सहकारिता पर्यवेक्षक

6. गन्ना पर्यवेक्षक

7.व्यवस्थापक

8. पुलिस रैंकर्स

Advertisement