Uttrakhand News :आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड को मिले दो गोल्ड मेडल

0
ख़बर शेयर करें -

योनेक्स सनराइज आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मेडल, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता। जिसमें गर्ल्स डबल और ब्वाएज डबल में गोल्ड जीतने वाले एक एक खिलाड़ी सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं।

💠शनिवार को वापस आने पर उनका स्कूल में सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में प्रारंभिक बचपन के विकास को मिलेगी नई रफ्तार; WECD और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच MoU हस्ताक्षरित

प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग में पिथौरागढ़ की एंजल पुनेठा और देहरादून की आन्या बिष्ट की जोड़ी को गर्ल्स डबल्स में और पिथौरागढ़ के निश्चल चंद और देहरादून के सूर्यांश रावत की जोड़ी ने ब्वायज डबल्स में स्वर्ण पदक जीता। सूर्यांश रावत को ब्वायज सिंगल्स में रजत पदक तथा निश्चल चंद को ब्वायज सिंगल्स में कांस्य पदक जीता है। सूर्यांश रावत और आन्या बिष्ट दोनों बलूनी स्कूल के विद्यार्थी हैं। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *