Uttrakhand News :12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट,इस दिन निश्चित हुआ तेल कलश यात्रा का दिन

0
ख़बर शेयर करें -

बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे। तेल कलश यात्रा का दिन 25 अप्रैल निश्चित हुआ है। बुधवार को वसंत पंचमी पर वर्षों से चली आ रही लोक परंपरा के अनुसार भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि नियत की गई।

💠यहां आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात विधि विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर संकट: जंगलचट्टी में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा अस्थायी रूप से रुकी, तीर्थयात्री सुरक्षित स्थानों पर रोके गए*

वहीं, पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। वसंत पंचमी के पर्व पर गोपीनाथ मंदिर में पुजारियों, हक-हकूक धारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सम्मुख पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  'सपनों की घाटी' में जिंदगी दांव पर: उत्तरकाशी के हरकी दून में मानव श्रृंखला बनाकर उफनते गदेरे पार करने को मजबूर ग्रामीण पूरी खबर कमेंट बॉक्स पर

राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने टिहरी राज सिंहासन के प्रमुख महाराज मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली के हिसाब से नक्षत्रों की ग्रह-दशा की गणना करते हुए शुभ तिथि का निर्धारण किया। जिसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की शुभ तिथि की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *