Uttrakhand News :पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर मस्जिद की तरफ से पथराव,एक महिला श्रद्धालु चोटिल,पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट

पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर मस्जिद की तरफ से पथराव होने से भगदड़ मच गई। घटना में एक महिला श्रद्धालु चोटिल हुई है। पथराव करने वाले मस्जिद की ओर ही फरार हो गए।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट हो गई। बजरंग दल के नेता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित चिह्नित किए जा रहे हैं। जामा मस्जिद कमेटी के लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने शांति की अपील की है।

इधर, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम का घेराव करते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई व धार्मिक स्थल बंद करने की मांग उठाई है।

💠पथराव की घटना से मची खलबली

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इन दिनों पूर्णागिरि मेला चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे मंदिर जा रहे हैं। पथराव की घटना शुक्रवार की है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित तिलहर रुजवारी गांव से 27 मार्च को श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरि के लिए निकला था। खटीमा के रास्ते भक्त माता के जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे था। पैदल जत्थे में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान रात करीब आठ बजे टनकपुर रोड पर मस्जिद की ओर से जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद आरोपित भाग निकले।

जत्थे में शामिल गीता देवी घायल पथराव में हो गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने कुछ देर के लिए मार्ग भी बाधित कर दिया। पुलिस ने तब किसी तरह से लोगों को शांत कराया और चोटिल महिला का निजी अस्पताल में उपचार करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

💠शनिवार को फिर वायरल हुआ वीडियो

शनिवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। बजरंग दल के हिमांशु कन्याल ने पुलिस को तहरीर दे कुछ लोगों पर सौहार्द बिगाड़ने का का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट होता है कि उक्त घटना साजिश के तहत की गई है। इसलिए दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

एसएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपित चिह्नित किए जा रहे हैं। इधर, एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने भी आरोपितों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।