Uttrakhand News :खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में आयोजित होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर की समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में आयोजित होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए जरुरी निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि गैरसैण विधानसभा सत्र में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट प्रस्तुत को लेकर अभी से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए।

मंगलवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान खेल मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जोकि पूरे उत्तराखंड के लिए हर्ष की बात है। उत्तराखंड को अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के नाम से भी पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रप्रयाग: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अक्टूबर नवंबर के मध्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना तय हुआ है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है जिसके तैयारियों संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा कि गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की तैयारियों व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट बनने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कैबिनेट में विषय आएगा। कैबिनेट से पारित होते ही विधानसभा सत्र में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट विधानसभा के पटल प्रस्तुत होगा। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट में संबंधित अधिकारी अपने कार्य को निरंतर जारी रखे और जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं भी संबंधितों से बात करती रहूंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई, दन्या व SOG पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता ठिकाने बदलकर बचता रहा मफरूर चालाकी से पहुंचा पिथौरागढ़, दन्या पुलिस ने धर दबोचा

खेल मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने में हमे काफी आसानी हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया वर्तमान गतिमान है। भारत सरकार जल्द से जल्द भूमि स्थानांतरण की सहमति देगी। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय प्रधानमंत्री की ओर से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास का कार्यक्रम मिल सकता है।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा,निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *